मै और कोई
एक सोच हूँ मै
खाली एक सोच
एक़ संपूर्ण सोच हो जाने की चाह में
अधूरेपन से जूझते जूझते
थक जाने पर
हाथ बढा कर माँग लेने से
या हाथ बढा कर छीन लेने पर
आइना दिखा देता है
और कोई
अचानक
प्रेम की प्रतिमूर्ति कह कर
पूर्णता का आभास करा देता है
और कोई
BLOG है एक ऐसी जगह, जहां जीवन का प्रवाह व्यक्त किया जा सकता है. अत: इसे जीवनवाहिनी का नाम देना उचित होगा. Thoreau ने कहा है,"Most men lead lives of quiet desperation". काला सूरज उनका है जो चुप नहीं रहते