विगत राग की रागिनी
विगत राग की रागिनी है ये जीवन
मन्द्र मधय तार
आरोह अवरोह सभी है,
कैसे झंकार हो तारों से
जब कोमल और तीव्र
बेसुरे लगते हो?
जीवन मे रिशभ है
तो धैवत भी है
गन्धार है तो निशाद भी है
कोमल और तीव्र के झगडे मे
सरगम अधूरी है.
मैने संगीत साधना की
ध्रुपद और खयाल दोनो ही गाये
पर जीवन मे तराना न ला सकी
किसको दोष दू
स्वरोंको या रागों को?
लगता है जीवन का संगीत
शायद अधूरा ही रहेगा.
. सुजला मुटाटकर
मन्द्र मधय तार
आरोह अवरोह सभी है,
कैसे झंकार हो तारों से
जब कोमल और तीव्र
बेसुरे लगते हो?
जीवन मे रिशभ है
तो धैवत भी है
गन्धार है तो निशाद भी है
कोमल और तीव्र के झगडे मे
सरगम अधूरी है.
मैने संगीत साधना की
ध्रुपद और खयाल दोनो ही गाये
पर जीवन मे तराना न ला सकी
किसको दोष दू
स्वरोंको या रागों को?
लगता है जीवन का संगीत
शायद अधूरा ही रहेगा.
. सुजला मुटाटकर

0 Comments:
Post a Comment
<< Home